सिर्फ 3 दिनों में निवेशकों को 25% तक का शानदार रिटर्न । डिफेंस सेक्टर के इस स्टॉक में अचानक आई तेजी ने बाजार में हलचल मचा दी है

डिफेंस सेक्टर की छोटी लेकिन तेजी से उभरती कंपनी Apollo Micro Systems के शेयरों में बुधवार को जबरदस्त तेजी देखने को मिली। कंपनी का शेयर नए ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया और सिर्फ 3 ट्रेडिंग सेशंस में करीब 25% तक उछल गया।
बुधवार के कारोबार में Apollo Micro Systems का शेयर करीब ₹369 के स्तर तक पहुंच गया। पिछले कुछ महीनों में इस स्टॉक ने निवेशकों को मल्टीबैगर रिटर्न दिए हैं। मार्च 2026 के लो लेवल से यह शेयर 100% से ज्यादा चढ़ चुका है।
आखिर शेयर में इतनी तेजी क्यों?
इस तेजी के पीछे कई बड़े कारण बताए जा रहे हैं जैसे –
1. दमदार Q4 रिजल्ट
कंपनी ने मार्च तिमाही में शानदार नतीजे पेश किए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी का प्रॉफिट सालाना आधार पर 163% तक बढ़ा है, जबकि रेवेन्यू में भी 80% से ज्यादा की तेजी देखने को मिली।
2. डिफेंस सेक्टर में मजबूत माहौल
भारत सरकार लगातार ‘मेक इन इंडिया’ और डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग पर जोर दे रही है। ऐसे में डिफेंस इलेक्ट्रॉनिक्स और मिसाइल सिस्टम बनाने वाली कंपनियों में निवेशकों की दिलचस्पी तेजी से बढ़ रही है।
3. बड़ा ऑर्डर बुक और नए प्रोजेक्ट
कंपनी का ऑर्डर बुक मजबूत बताया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी के पास ₹1400 करोड़ से ज्यादा का ऑर्डर पाइपलाइन है, जिससे आने वाले समय में ग्रोथ की उम्मीद बढ़ गई है।
किन चीजों का निवेशकों रखे ध्यान ?
हालांकि शेयर में तेजी बनी हुई है, लेकिन कुछ जोखिम भी हैं। कंपनी का PE काफी ऊंचा है और प्रमोटर होल्डिंग पर गिरवी शेयर (pledge) भी मौजूद हैं। ऐसे में निवेशकों को तेजी के बीच सावधानी बरतने की जरूरत हो सकती है।
मार्केट एक्सपर्ट्स का मानना है कि डिफेंस सेक्टर में लंबे समय की ग्रोथ मजबूत दिख रही है, लेकिन इतनी तेज रैली के बाद शेयर में मुनाफावसूली भी देखने को मिल सकती है।
क्या Apollo Micro Systems अगला बड़ा डिफेंस मल्टीबैगर बनेगा?
पिछले 3 साल में यह शेयर 1000% से ज्यादा रिटर्न दे चुका है। अब सवाल यही है कि क्या कंपनी आने वाले समय में भी इसी तरह ग्रोथ दिखा पाएगी, या फिर यह तेजी केवल शॉर्ट टर्म उत्साह है। फिलहाल निवेशकों की नजर कंपनी के अगले ऑर्डर, सरकारी डिफेंस प्रोजेक्ट्स और भविष्य की कमाई पर बनी हुई है।